अंग्रेजो को गमन किये बीते कई एक वर्ष...
अंग्रेजो को गमन किये बीते कई एक वर्ष
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष
सपना तो राम राज्य का था
पर राज छिपाये जाते है
बेगुनाह बेखौफ यहाँ मोहताज सताए जाते है
क्या यही राजनीति है
आप ही करो निष्कर्ष
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष
जाति पाति ऊँच नीच धर्म मजहब की बीमारी है
लाइलाज यह मर्ज हुआ कैंसर से पड़ता भारी है
कहाँ मिलेगा इसका डॉक्टर, कहाँ मिलेगी नर्स
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष
इस भरी महफ़िल में एक अर्ज हमारी है
शिक्षा सरमाये रही आज हर जाने की तैयारी है
असमर्थ है बाबू जी आज देने में पढ़ाई का खर्च
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष