News in Kudukh : From today's newspapers 8th January 2011
ठंड ने तोड़ा १० वर्षों का रिकार्ड :जशपुरनगर नगर सहित पाठ क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इस वर्ष पड़ रही ठंड से पिछले १० वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। नगर में १ सेंमी मोटी बर्फ जम रही है तो वहीं पाठ क्षेत्र के लोग ठंड से बेहाल हैं। वहां मोटी बर्फ की चादर व कड़के की ठंड शिमला का नजारा प्रस्तुत कर रही है।
कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की गई है।
