अपने भारत माँ को हम पृथ्वी का स्वर्ग बनाएंगे...एक कविता
अपने भारत माँ को हम पृथ्वी का स्वर्ग बनाएंगे
सब भाई बहन मिलकर हम शिक्षा का दीप जलाएंगे
हर घर होगी खुशहाली हम ऐसा करके दिखलायेंगे
हर गरीब और अमीर को हम उन्नति के पथ दिखलायेंगे
ईर्ष्या द्वेष की भावना को हम लोगों के ह्रदय से मिटायेंगे
अपने भारत माँ को हम पृथ्वी का स्वर्ग बनाएंगे
कुपोषण को हम अपने भारत से मिटायेंगे
स्वस्थ निरोग हर नागरिक होगा ऐसा करके दिखलायेंगे
जन जन में जाग्रित लायेंगे भ्रष्टाचार मिटायेंगे अपनी भारत माँ को हम पृथ्वी का स्वर्ग बनाएंगे
