बहिनी संगठन हमारा सफल रहेगी...एक संगठन गीत
बहिनी संगठन हमारा सफल रहेगी
मांग न पूरी हो तो चलती रहेगी
बात अहिंसा की ज्योति जली है
गांधी ,विनोबा की अगली कड़ी है
क्रांतिकारी राधा अटल रहेगी
धरती माँ को अब तो बचा लो
जीवन जीना सस्ता बना लो
बरना सुख की चाहत सफल रहेगी
हक़ है हमारा हम लेके रहेंगे
घर छोड़ेंगे दिल में रहेंगे
लाखो जनता घर से निकलेंगी
दानी जंगल ,हवा ,अमृत लेकर
हक़ है सबका एक बराबर
बरना जीने को मांग चलती रहेगी
