नंदराज पर्वत के आदिवासी देवता इस हफ्ते से सरकारी कब्ज़े में रहेंगे...
दंतेवाडा के बैलाडीला इलाके से एक आदिवासी ग्रामीण ने सन्देश भेजा है कि उनके क्षेत्र में एक नंदराज पर्वत है जिसकी आदिवासी प्राचीन काल से उपासना करते आ रहे हैं. लेकिन इस सप्ताह सरकार ने आदिवासियों के वहाँ जाने पर रोक लगा दी है और वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है तथा बताया गया है की वहां सरकार की कंपनी एन एम् ड़ी सी अपनी ११ बी नंबर की लोहा खदान शुरूं कर रही है जिसका लोहा खोद कर भारत से बाहर भेजा जाएगा लेकिन उसके लिए हम आदिवासियों को क्यों भगाया जा रहा है?
