अखबारों से आज की खबरें कुडुख में :18 दिसंबर 2010
धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों का तांडव जारी है। इन जंगली हाथियों के द्वारा मकानों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गजराज के तांडव से कुड़ेकेला, छाल, केशलापारा, मुनूंदपारा थर्रा रहा है।मौसम खुलने के बाद पिछले तीन दिनों से अंचल में जबरदस्त ठंड पडऩे लगी है। ठंड के साथ ठंडी हवाओं से लोगों की कपकपी छुटने लगी है। छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में भले नए मुकाम हासिल कर रहा हो पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को अब तक प्रदेश में एक भी किसान नहीं मिला, जिसे वह सम्मानित कर सके।
