पीड़ितों का रजिस्टर: घर दिलाने में मदद करे �

ग्राम पंचायत मुरूमवाडा, जाटलूर, ब्लाक ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़, से ,उनका पूराना गांव है। वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से जंगलु वडडे, पिता रामूराम वडडे, बता रहे हैं दीदी सुनीता वडडे को 2004 में ओरछा बुलाए। फिर नक्सली लोग पकड़ कर ले गए और जंगल में घुमाए| लगभग एक सप्ताह तक नक्सली लोग सुनीता वडडे को बांध कर मारने के लिए रखे थे। फिर सुनीता जी ने वहां से रात में बहाना बना कर जंगल से भाग कर घर वापस आई। फिर वहां से मार के डर से अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं। उनका बहन लोग का सादी हो गई हैं अभी परिवार में तीन लोग रहते हैं। और जंगलु वडडे, पेंटिग काम करते हैं। उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से उनको मकान नहीं मिला हैं। न ही कोई आर्थिक सहायता मिला| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के घर दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8839417192.

Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIM RAJISTAR