पीड़ितों का रजिस्टर :सरकारी नौकरी और मकान दिलाने में मदद करें

ग्राम पड़लिया, पंचायत:कुतुल, थाना: कूकराझोड़ ,ब्लॉक:ओरछा,जिला: नारायणपुर,राज्य: छत्तीसगढ़ की मानूराम वरदा बता रहे है की अब वे वर्तमान में गुडरी पारा (नारायणपुर ) में रह रहे है।
मनुराम ने बताया कि उनके बड़े भाई नक्सलियों के साथ काम करते थे और उनके भाई के नारायणपुर आने के बाद उनके परिवार को भी नक्सलियों ने नारायण के पास भेज दिये। नक्सलियों ने उनके परिवार को परेशान किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनके बड़े भाई ,भाभी , मां और रहनू वरदा (विकलांग) रह रहे हैं। पिता और बड़े भाई की मौत हो चुकी है। वे 2017-18 में नारायणपुर आए थे। उन्हें सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकारी नौकरी और एक घर के लिए आवेदन किया और अभी तक नहीं मिला। उसने कहा कि अब वह अपने पुराने गांव जाएगा तो नक्सली उसे मार देंगे, इसलिए वह नहीं जाना चाहता। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में सीआरपीएफ का कैंप लगता है तो वह जा सकेंगे। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियो से बात करके सरकारी नौकरी और मकान दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति संख्या:8305352951

Posted on: Feb 03, 2023. Tags: CG JOB MOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER VICTIM