वार्ड क्रमांक 07 में बोर लगा है, लेकिन चालू नहीं किया गया है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत बरतौली, पोस्ट रवनी, ब्लॉक बगीचा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से धनजय राम जी बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 07 में पानी की बहुत समस्या है। गांव में बोर लगा है लेकिन चालू नहीं किया गया है। गांव के लोगों को पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के पानी का सुविधा कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8964062457, सचिव नंबर:9098942221.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BAGICHA CG JASHPUR PROBLEM WATER