गांव में किसी का सर्टिफिकेट नहीं बना है, कृपया मदद करें

ग्राम सोना मटका, पंचायत चीनामेटपल्ली, मंडल बियारपुरम, जिला अलुर सीतारामराजू, आंध्र प्रदेश से सोडी लक्ष्मण जी बता रहे हैं वहां 60 घर हैं जो छत्तीसगढ़ से आकर सोना मटका गांव में घर बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहां किसी का कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है नहीं होने के कारण बच्चों को आगे पढ़ाई करने में बहुत परेशानी हो रही है इसके लिए उन्होंने शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7901060577.

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BIYARPURAM BULTOO CASTE CERTIFICATE PROBLEM RADIO VALASA