साल में दो महीने ही रहती है आवागमन की सुविधा, कृपया मदद करें...

ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से पदम् मुगम बता रहे हैं कि वे सलवा जुडूम के समय छत्तीसगढ़ से एल्सटपल्ली आकर रह रहे हैं। सामने जंपनवागु एक बड़ी नदी है| लगभग सभी लोगों का इसी नदी से आना- जाना रहता है। बरसात से लेकर ठंड के मौसम तक नदी में ज्यादा पानी रहने की वजह आवागमन में बहुत परेशानी होती है। पानी कम हने पर मात्र गर्मी के दिनों में दो माह लोग आवागमन कर पाते हैं। पानी के मौसम में गांव में कोई बीमार पड़ जाता है तो बहुत दिक्कत होती है| नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है। मरीज को वहां तक ले जाना पड़ता है| इस समस्या के कारण कई दुःखद घटनायें भी हो चुकी हैं| सभी से अपील है कि गांव की इस गंभीर समस्या के निराकरण कराने में उनकी सहायता करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8978200704, MAL@9440170702, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.

Posted on: Nov 10, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA