पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित हैं गाँव छोड़ दिए हैं सरकार हमें मदद् नही कर रहा है...
ग्राम-चेमा, जिला-कोंडगांव, (छत्तीसगढ़) से जयमती कोर्राम बता रही हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण कोंडगांव विकास नगर में आकर रह रहे हैं| उन्हें और उनके पति को नक्सलियों ने जान से मार देने के धमकी दे रहे थे| इसलिए गाँव छोड़कर भागे हैं| वे यहाँ लगभग 11 साल से रह रहे हैं उन्हें सरकार राशन कार्ड के अलावा अन्य कोई सरकारी मदद नही किया है| वे चाहते हैं सरकार के प्रावधान अनुसार नक्सल पीड़ित परिवार को सरकारी दैनिक रोजगार मिले जिससे वे अपने परिवार के भरण-पोषण ठीक से कर सकें| वे अभी मजदूरी करके अपने घर चला रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7987678682. MS
