पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे घर में रात को आकर पुलिस ने मुझे जेल में डाल दिया, रोजगार नही है...कृपया मदद

ग्राम-सोडे, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से रामदयाल कोर्राम पिता धनु राम बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने नक्सली समझकर रात में आकर उठाकर ले गये और जेल में डाल दिए, और जिससे उन्हें और घर वालों को बहुत परेशानी हुई, 6 महीने जेल में रहने के बाद उनको वकील के द्वारा जमानत में छुडाया गया| जिसमे अधिक खर्चा हुआ | वे गरीब हैं | किसी तरह का आय का साधन उनके पास नही है, वे अभी बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं, वे छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की अपील करते हैं की उन्हें दैनिक रोजगार दे जिससे वे अपने परिवार चला सकें |

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: ANTAHGARH KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER