पीड़ितों का रजिस्टर: 2001 में नक्सलियों ने मेरे घर लूट लिए हैं, सरकार मुझे कोई मदद नही कर रहा है
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से वेला हपका बता रहे हैं कि सन 2001 में नक्सलियों ने मेरे घर लूट लिया जिससे वे बहुत परेशान थे| उन्हें नक्सलियों ने बुरी तरह से ने मारा था, वे ठीक से उठना-बैठना, बाहरी काम नही कर सकते थे बहुत दिन बाद वे ठीक हुए और सन 2004 में वे अपने गाँव,घर छोड़कर जेलवाडा शिविर बीजापुर में आकर रहने लगे, हालत से परेशान ये साथी काम नही कर सकते हैं फिर भी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रहे हैं सरकार के तरफ से इन्हें कोई मदद नही मिली है| जबकि ये चाहते हैं मुझे कोई मदद मिले जिससे खुद का घर ठीक तरह से चले|
