तेरी पनाह में हमे रखना, सीखे हम नेक राह पर चलना...वंदना
ग्राम पंचायत-भोजपुर, तहसील, सारंगगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से घासीदास माहांत एक वंदना सुना रहें है:
तेरी पनाह में हमे रखना, सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट कर्म चोरी बेईमानी, और हिंसा से हमको बचाना-
नाली का बन जाऊं ना पानी, निर्मल गंगा-जल ही बनाना-
अपनी निगाह में हमे रखना, तेरी पनाह में हमे रखना-
क्षमावान कोई तुझसा नही और मुझसा नही कोई अपराधी-
पूण्य की नगरी में भी मैंने पापों की गठरी ही बाँधी-
करुणा की छाँव में हमे रखना, तेरी पनाह में हमे रखना...(180640) GT
