दोस्त सोच समझकर बनाना चाहिये...कहानी-
रांची (झारखण्ड) से तुषार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक बार की बात है दो दोस्त थे, दोनों एक दिन जंगल घूमने के लिये गये, घुमते हुये उन्हें अचानक भालू मिल गया है, भालू उनके तरफ आने लगा, तभी एक पेड़ पर चढ़ गया और दूसरा नहीं चढ़ पाया, तब उसने पेड़ पर बैठे अपने दोस्त से मदद मांगी लेकिन उसने मदद नहीं किया, तब वह साँस रोककर नीचे सो गया और भालू उसे सूंघकर चला गया, इस तरह से उसकी जान बच गयी| ऊपर पेड़ पर बैठे दोस्त ने उतरने के लिये मदद मांगी तब नीचे पर बैठे दोस्त ने कहा तुम दोस्त के लायक नहीं हो मै तुम्हारी मदद नहीं कर सकता| (AR)
