जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी रॉय बता रहें हैं...

मध्यप्रदेश के जिला- बालाघाट नक्सली प्रभावित क्षेत्र जहा से अनिश कुमार बता रहे हैं, कोई भी समस्या ऐसी नही होती जिसका समाधान बातचीत से संभव ना हो, मेरे अनुसार पिछले 25 वर्षों से या उसे अधिक वर्षोँ से बालाघाट में निवास करते आ रहा हूँ, और इस समस्या को काफी करीब से जानने की कोशिश की है, मूल रूप से यदि इस समस्या का समाधान देखा जाए तो विकास कार्यों से संबध हैं, जैसे की सरकारी एजेन्सियों द्वारा ठीक तरीकें से कार्य क्रियान्वित नही किया जाता| बस्तर की बात करे या कोई भी ऐसे क्षेत्र जहा पर नक्सलियों की बात हैं, यह बड़ा खुबसूरत जगह है पर्यटन की दृष्टि से बहुत उपयोगी हैं| जहा पर बहोत विकास की संभावना हैं और कई काम किये जा सकते है लेकिन नक्सली समस्या बता कर इन सारी जगहों को आम जनता से दूर कर दिया जाता हैं और इसके कारण विकास की गति नही पकड़ नही पाती जिसकी वजह से जो युवा है इस तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल होना उनकी मज़बूरी हो जाती हैं| यदि इसको दूसरें तरीकें से संचालित किया जा सके विकास की दृष्टि से बराबर रोजगार और अन्य सामग्री उपलब्ध कराये सुविधायें उपलब्ध हो शासन की ओर से तो काफी हद तक नक्सली आन्दोलन को कम किया जा सकता है बातचीत सारी समस्याओं का समाधान हैं: संपर्क@9893217825

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER