स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, खांसी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी, जुकाम का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अडूसा का चूर्ण बनाकर एक चम्मच का तीसरा हिस्सा शहद के साथ सेवन करने से सर्दी, जुकाम, खांसी में आराम मिल सकता है| गिलोय और कालमी को उबालकर पिलाने से बुखार में लाभ मिल सकता है| अस्वगंधा, सौंफ और हल्दी मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से छींक आने की समस्या में आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
