झांसी में काम करते थे, घर लौटे हैं पर सरकार से काम या कोई भी और मदद नहीं मिल रही है...
ग्राम – लेदरी, ब्लॉक जबा, जिला – रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश के साथ ग्रामीण युवा साथी अरविन्द कुमार कोल बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के पहले झाँसी में काम करने के लिए गये थे कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के दौरान घर आना पड़ा जब सरकार के द्वारा घर जाने का खर्चा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने का वादा किया गया है लेकिन ट्रांसफर नही किये है खुद के खर्चे से गाँव आये है | परन्तु गाँव में किसी प्रकार की कोई रोजगार नही है और न ही राशन पानी की कोई व्यवस्था है उन लोगो की मांग है कि राशन तथा रोगजार की व्यवस्था हो जिससे हम अपने भरण-पोषण कर सके इसलिए लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें कि दिए गये अधिकारी से फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या को निदान कराने में मदद करें. SDM@9754859545. संपर्क@6232415242.RK
