Days of the week: स्कूल बंद तो बच्चो को घर पर मोबाइल फोन से पढ़ाने के लिये एक पहल...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवलेश कुमार यादव जो वहां एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाते हैं उन्होंने इस लॉकडाउन के समय में जब बच्चे घर में ही हैं और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो सीजीनेट स्वर के माध्यम से बच्चो को पढ़ाने के लिये एक पहल की है जिससे वे बच्चे जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, वे इस संदेश को सुनकर सीख सकें | आज का पाठ है दिनों के नाम अंग्रजी और हिन्दी में | उन्होंने आज के पाठ में सप्ताह के सात दिनों को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं वह बताया है और उनकी स्पेलिंग की चर्चा की है वे कह रहे हैं आज की कक्षा LKG से लेकर कक्षा 5 तक के छात्र सुनकर लाभ उठा सकते हैं | लवलेश जी की मोबाइल क्लास के लिए कृपया सीजीनेट सुनते रहिए ऐसा वे अनुरोध कर रहे हैं | लवलेश कुमार यादव@7566211659 (AR)
