हनुमती आई हूँ तेरे सहारे सागर में नाईयां छोड़ चलें... गीत

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हनुमती आई हूँ तेरे सहारे सागर में नाईयां छोड़ चलें-
काहेंन के तेरी नाव बनी है काहेन के पतवार-
आबे काहे लगी है जंजीर सागर में नाईयां छोड़ चलें-
चन्दन की तेरी नाव बनी है पातन के पतवार-
अब सोने लगी है जंजीर सागर में नाईयां छोड चलें-
कौन है नाव के बईठन वाले कौन है नव खेवइया-
अब कौन लगाबे बेडापार सागर में नाईयां छोड़ चलें-
राम सिया हाँ बईठन वाले लक्ष्मण नाव खेवइया-
अब हनुमत लगाबये बेडपार सागर में नाईयां छोड़ चलें...

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER