स्कूल का संचालन 1997 से हो रहा है लेकिन भवन का निर्माण आज तक नहीं हुआ...

ग्राम-नागलघाटी, पंचायत-कोरेण्डा, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक पुलसिंह सलाम, संकुल केंद्र भाटपाल से बता रहे हैं कि यहां 1997 से स्कूल खुला है लेकिन अभी तक हाई स्कूल भवन नहीं बना है जिससे बच्चों और शिक्षक दोनों को परेशानी होती है, 7-8 साल तक गांव के घोटुल में पढ़ाने का काम किये, फिर आंगनबाड़ी में और अब अतिरिक्त कक्ष में शिक्षा प्रदान की जा रही है। कई बार संकुल केंद्र, शिविर में आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@7587248492, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@8305306345.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER