स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती महिलाओं की दिनचर्या और आहार कैसे हो...
ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा गर्भवती महिलाओं को क्या पोषक आहार लेना चाहिये इसके बारे में बता रही हैं, गर्भावस्था के तीन महीनों में 1 किलो प्रतिमाह वजन बढ़ाना चाहिये, बाद के महीनों में 3 किलो प्रतिमाह तथा अंतिम के तीन महीनों में 1/2 या 2 किलो प्रतिमाह के हिसाब से वजन बढ़ना चाहिये, इससे कम या ज़्यादा नहीं होना चाहिये। सुबह 7 से 9 नाश्ता, 12 से 1 बजे दोपहर का भोजन, 5 से 6 शाम का नाश्ता, 8 से 9 बजे रात का भोजन करना चाहिये, सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन करें, हरी सब्जियों को भूनने के बजाय भांप से पकायें और नमक मिर्च-मसालों का कम से कम प्रयोग करें, पानी हमेशा उबालकर पियें, आहार के बाद विटामिन, आयरन, कैल्शियम की गोली लेनी चाहिये, इससे शिशु की हड्डी मजबूत होती है : संपर्क नंबर@7582985838.
