स्वास्थ्य स्वर : सर्दियों में शारीरिक शक्ति बनाए रखने के लिए घरेलु नुस्खा...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्द्यचंद शर्मा ठण्ड में शरीर तंदरुस्त रहने के लिए ताकत बनाये रखने के लिए घरेलु नुस्खा बता रहा है. सर्दी में क्या खाना चाहिए : सिर्फ गर्म कपड़े पहन कर ही ठंड से नहीं बचा जा सकता बल्कि शरीर में अंदरूनी गर्मी होना भी बहुत जरूरी है। अच्छे खान-पान की बदौलत ही इस गर्माहट को कायम रखा जा सकता है। सर्दी में डाइट अच्छी होगी तो ठंड भी कम लगेगी और बॉडी कई तरह के इंफैक्शन से भी बची रहेगी।
पहला प्रयोग : 3 से 7 अंजीर को दूध में उबालकर पिए या फिर अंजीर खा कर दूध पिने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है |
दूसरा प्रयोग : 1 से 2 ग्राम अश्व गंधा चूर्ण को आंवले मिली लीटर रस पिने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है.
