शौचालय हुआ कारगर साबित, खुले में शौच करने से हुए मुक्त...

ग्राम-दंडवन, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वर्षा, संगीता गाँव में शौचालय के बन जाने से होने वाले फ़ायदा के बारे में बता रही है| गाँव में कई प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही है. उसमें से समग्र स्वच्छता अभियान के तहत गाँव-गाँव में शौचालय बनाने का सरकार का लक्ष्य है, उसी कड़ी में गाँव दंडवन में सभी के यहाँ शौचालय बनाए गयें है, और उसका उपयोग भी करते है. पहले खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था, जिससे महिलाओं को ख़ासकर परेशानी होती थी, किसी के आ जाने पर खड़े रहना,जिससे शर्म आती थी, सुरक्षा को लेकर भी संदेह बना रहता था अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे|लेकिन अभी शौचालय बन जाने से डर, शर्म, आदि कई चीजों से फ़ायदा हो रहा है. गाँव भी साफ़ स्वच्छ रहता है सराहनीय कार्य.

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER