स्वास्थ्य स्वर : चक्कर आने या कमजोरी लगने पर घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चक्कर आने या कमजोरी लगने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, चक्कर आने पर व्यक्ति को आसपास की चीजें घूमती हुई और धुंधली नजर आती है, इसके अलावा, चक्कर आने से पहले घबराहट और जी-मिचलाने की समस्या हो सकती है समस्या से निदान पाने के लिये
पहला प्रयोग : 10 से 50 मिली ग्राम अदरक और 5 से 20 मिली ग्राम तुलसी के रस को लेकर उसमे सौफ और मिश्री बराबर मात्रा मिला लें, 2 से 5 ग्राम सुबह शाम सेवन करने से चक्कर आने वाली बीमारी से आराम मिल सकता है|
दूसरा प्रयोग : 6 ग्राम धनिया, 6 ग्राम आंवले को अध कुटा चूर्ण बना लें और रात भर पानी में डुबाकर रखें, उसके पश्चात सुबह मिश्री मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : संपर्क नंबर@9893327457.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER