स्वास्थ्य स्वर : अंडकोष बामारी का घरेलू इलाज बता रहा है...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक अंडकोष रोग उपचार बता रहे है. इस रोग में रोगी के अण्डकोषों में पानी भर जाता है जिसके कारण उसके अण्डकोष में सूजन आ जाती हैं। जब यह रोग किसी व्यक्ति को होता है तो उसके केवल एक ही तरफ के अण्डकोष में पानी भरता है। इस रोग का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा सकता है। अंडकोष पर किसी प्रकार की चोट लगना, नसों का सूज जाना, स्वास्थ्य की समस्याएं, अधिक शारीरिक सम्बन्ध बनाना, भारी वजन उठाना जैसे कई कारणों से यह बिमारी हो जाती है. इस बीमारी को ठीक करने के लिए तम्बाकू की हरा पत्ती को उल्टा रखकर एरंडी का तेल लगायें हल्के आग आंच में सेके और उसके बाद अंडकोष वाले भाग में बांध दे इस तरह के उपचार को नियमित रूप से कम से कम 3 से 7 दिनों तक करें जल्द ही आराम मिलेगा.

Posted on: Sep 28, 2019. Tags: KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER