प्राथना गीत : भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-

भोला बघेल छत्तीसगढ़ जिला बस्तर के अलग-अलग स्थानों में आये दिन पुलिस एंव नक्सलवाद मुडभेड होना जहाँ कुसुर-बेकुसूर लोग मारा जाने की खबर सुर्खियों में पढने को मिलता है जिसे इस देश विदेश के लिए अच्छाई का प्रतिक नही माना जा रहा है. इसी संदर्भ में शांति के लिए प्राथना सुना रहा है:
भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-
भगवान दया करुणा बरसाओ, हम इंसानों सद्बुद्धि दो-
जीवन दिया है हम सबों को, कोई भी माने भी या ना माने-
जैसा कर्मा हम करते दुनिया में, वैसा ही फल हमे मिलता है-
तू ऊपर वाला प्यारा पिता, धरती ये हमारी माता है-
जब-जब पाप होता दुनिया में, तू धर्मं पिताओं भेजा है-
सर्दी गर्मी, बरसात यह बनाया, जीवन धरती पर तूने बसाया-
भगवान ये तेरी लीला को कोई क्या जाने कोई क्या जाने...

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER