गाँव में सड़क नहीं है, बारिश में घर से बाहर निकलना मुश्किल...कृपया मदद करे

ग्राम-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्रामीणों से गाँव की समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे है, छविलाल नेताम, सनोराम उईके, बिराज उईके बता रहे है कि, गाँव की मुख्य समस्या सड़क की है. मुख्य सड़क मार्ग से गलियों की हालत खस्ता है, अगर किसी को बाज़ार करने नारायणपुर खरीद बिक्री करने जाना पड़े तो वजन लेकर आना जाना मुश्किल डगर है, कीचड़ बहुत रहता है बारिश में तो बहुत ज्यादा समस्या होती है. पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव को कई बार ग्राम सभा में बोले है, ग्राम सुराज में भी आवेदन दिया है, परन्तु अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है. कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे ताकि गाँव गली की सड़क का कार्य शुरु हो सके. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास@9424282202.सचिव-कमलू कुमेटी@7587839821.

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER