बिजली की खंबे खड़े किये 2 साल हो गया, बिजली प्रवाहित आज तक नही किये...कृपया मदद करे-

ग्राम-बिलाईडांड बाबा डोंगरी, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर(छत्तीसगढ़) से रामसिह, दीनदयाल, समयलाल आदि बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है| ग्राम पंचायत सेमलदर्री के बिलाईडांड गाँव के वार्ड क्रमांक 5, के निवासी है| बिजली के खम्बे 2017 में खड़े किये गए है, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया था जिसके कारण 2019 में बिजली के तार भी चोरी हो गये| इसकी जानकारी सरपंच को दियें है, वह बोले की 15 दिनों में बिजली की समस्या का हल हो जायेगा परन्तु अभी तक अँधेरे में ग्रामीण रह रहे है,बिजली नहीं होने से बच्चों की पड़ाई भी प्रभावित होती है, रात में जीव,जन्तुओं,जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया बिजली लगवाने में सहयोग प्रदान करे.
सी.ई.ओ@7693915855. बिजली विभाग@7694758565. सरपंच@
7247298100. सचिव@8959300221. शिकायत कर्ता@6265278770.

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER