स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बारिश के दिनों में होने वाली सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलु उपचार बता रहे हैं| गिलोय 5 उंगल, तुलसी की पत्ती 5 नग, काली मिर्च 5 नग, गुड 50 ग्राम लें| उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें| जब उबलकर एक कप रह जाये, तो उसे छानकर गुनगुना रहने पर दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| आधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@ 7879751110.
