भजन करो मस्त जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है...भजन गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रही हैं :
भजन करो मस्त जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है-
बुढ़ापा किसने देखा है, बुढ़ापा किसने देखा है-
अगर हम अंधे हो जायेंगे, भजन हम पढ़ नहीं पायेंगे-
भजन पढ़ो मस्त जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है-
अगर हम लंगड़े हो जायेंगे, तीरथ हम कर नहीं पायेंगे-
तीरथ करो मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है...
