स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मिश्री 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, सूखा धनिया 50 ग्राम सभी को साफकर चूर्ण बना लें | रात को एक चम्मच चूर्ण पानी में भिगो दें| सुबह खाली पेट सेवन करें| उसके बाद एक घंटे तक कुछ सेवन न करें| मिर्च, मसला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का उपयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
