क्या खूब लिखा है किसी ने...कविता-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारतद्वाज मानिकपुरी एक कविता सुना रहे हैं:
क्या खूब लिखा है किसी ने-
मरना सभी को है, लेकिन मरना कोई नहीं चाहता-
आज परिस्थिती और विषम है-
भोजन सभी को चाहिये, लेकिन खेती करना कोई नहीं चाहता-
पानी सभी को चाहिये, लेकिन पानी बचाना कोई नहीं चाहता-
दूध सभी को चाहिये, लेकिन गाय पालना कोई नहीं चाहता...
