स्वास्थ्य स्वर : शुगर नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | गुडमार की पत्ती 100 ग्राम, नीम की निबोली की गिरी 50 ग्राम, जामुन की गुठली की गिरी 50 ग्राम, बेल पत्ती सूखी 50 ग्राम, कुटज की छाल 50 ग्राम, करेला की पत्ती 50 ग्राम| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| आधी-आधी चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट भोजन से 15 मिनट पहले सेवन करें| लाभ हो सकता है| मीठी चीजों से बचें | चावल, आलू का प्रयोग कम करें | मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER