स्वास्थ्य स्वर : पेशाब से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब में रुकावट आना और जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सफ़ेद मूसली चूर्ण 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, चंदन का तेल 50 ml | सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद सफेद मूसली और मिश्री को पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चमच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार चंदन का तीन बूंद तेल मिलाकर सेवन करें| उसके बाद दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| गर्म चीजों का ज्यादा प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
