स्वास्थ्य स्वर : खांसी, श्वास, खफ़ का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खांसी, श्वास, खफ़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं | काली मिर्च 10 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम, सोंठ 10 ग्राम सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| लगातार एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
