गांव में शौचालयों का निर्माण अधूरा है, लोगो को दिक्कत होती है, अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते..
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम मंडावी, मनीराम मंडावी और भीमराव मंडावी बता रहे हैं| कि उनके गांव में शौचालय का काम अधुरा पड़ा है| किसी का गड्ढा नहीं खोदा गया है| किसी का गेट नहीं लगा है| किसी का दीवाल नहीं बना है| जिसके कारण समस्या होती है| उन्होंने पंचायत में इसके लिये आवेदन दिया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| भीमराव मंडावी@7828163460. सरपंच@9340762941, CEO@7861207306, PHE@6261717578.
