स्वास्थ्य स्वर : अपच या अजीर्ण होने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अपच या अजीर्ण होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीते के बीज 100 ग्राम, सनाय पत्ती 50 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, केवकंद 100 ग्राम और धनिया फल 100 ग्राम सभी को साफ़ कर, कूट पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद गुनगुने पानी से सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
