स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने के घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अश्वगंधा को लेकर उसे बारीक कूट पीसकर आधा किलो चूर्ण बना लें | आंवला का रस 1 लीटर लें| उसके बाद आधा चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण और एक कप आंवला का रस मिलाकर दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| लगातार तीन माह तक प्रयोग करने से खून की कमी में लाभ मिल सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
