स्वास्थ्य स्वर : अतिसार, खूनी दस्त, आंव या पेचिस का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार जिसे खूनी दस्त, आंव या पेचिस के नाम से जानते है के घरेलू उपचार बता रहे हैं| गाजर का रस 50 ग्राम, मठा 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम लेकर सरबत जैसा बना लें| उसके बाद एक-एक कप दिन में दो बार सेवन करें | उसमे एक चम्मच बेल का पाउडर भी मिला सकते हैं| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा न करें, संतुलित भोजन करें, खाने में खिचड़ी का उपयोग करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
