स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
भिलाई, जिला-दुर्ग, (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार रैकवार जोड़ो में होने वाली दर्द के लिये घरेलू उपचार बता रहे हैं| पहले 100 ग्राम तीली का तेल लेना है, उसमे थोड़ी मात्रा में मेथी और थोड़ी मात्रा में अजवाईन, कुछ कली लहसुन, थोड़ा सा अदरक का पेस्ट लेकर, तड़का लगा लें और उस तेल को छानकर रख लीजिये और जहां पे दर्द होता है, उस जगह पर लगाइए| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| उमेश कुमार रैकवार@7000371638.
