कन्या सुमंगला योजना का लाभ लडकियों को जन्म से लेकर 21 वर्ष तक मिलेगा...
सोनू गुप्ता (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है| इस योजना के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है| इस योजना के पीछे सरकार का लक्ष्य लोगो में लडकियों के प्रति जागरूकता फैलाना है| योजना के अंतर्गत लड़की के जन्म से लेकर पढाई लिखाई और शादी तक का खर्च सरकार उठायेगी| योजना में लड़की के छठी कक्षा में पहुंचने पर सरकार 3 हजार रुपए देगी। आठवीं कक्षा में पहुंचने पर 5 हजार और कक्षा 10 में पहुंचने पर 7 हजार रुपए देगी। और बारहवीं कक्षा में पहुंचने पर 8 हजार रुपए देगी। बेटी के 21 साल की होने पर उसे 2 लाख रुपए मिलेंगे। सोनू गुप्ता@9838264308.
