स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाली दर्द को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी घी में भुनी हुई 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, केवकंद 50 ग्राम, गुड़ स्वाद अनुसार और खुरासानी अजवाईन 50 ग्राम लेकर सभी को पीस कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 1 पाव दूध में 1 चम्मच चूर्ण मिलाकर उबाले और स्वाद अनुसार गुड़ मिला लें, उसके बाद ठण्डा करें और दिन में दो बार गुनगुना कर सेवन करें इससे लाभ हो सकता है | भोजन में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला का प्रयोग कम करें नशा न करें :
एच डी गांधी@9111061399.
