स्वास्थ्य स्वर : पुराने बुखार या जीर्ण ज्वर का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पुराने बुखार जिसे जीर्ण ज्वर के नाम से भी जाना जाता है, का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित हैं वे चिरायता, सोंठ, वच, आंवला और गिलोय सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें और एक-एक चम्मच दिन में तीन बार सेवन करें, इससे आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
