वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम लोगो को सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सोंठ 10 ग्राम, काली मिर्च 5 ग्राम, हल्दी 5 ग्राम, दूध 250 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम, लें उसके बाद सोंठ, काली मिर्च, हल्दी को पीस कर चूर्ण बना लें और 1 पाव दूध के साथ उबाल ले फिर उसमे मिश्री मिलाकर रख लें, उसके बाद रात को एक गिलास दूध में मिलाकर सोने के समय सेवन कर सकते हैं, इसे 3 से 4 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं, इससे लाभ मिल सकता है, सर्दी जुकाम होने पर ठंडी से बचें, नमक ,शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, तेल, खटाई, मिर्च, मसाला का प्रयोग कम करे, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.
