बरसात में बच्चे जब स्कूल जाते हैं बारिश होती है तो घर वापस नहीं आ पाते, रोड पुल चाहिए...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार खैरवार, बता रहे हैं हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के समय में नदी नाले भर जाते हैं, बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों, कार्यलयो में आवेदन दिए, कोई काम नही हो रहा है इससे पूर्व रोड निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन उनके गांव तक नही बना, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर मदद करें: कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9754760084. सम्पर्क@9617557661.
