अनुसूचित क्षेत्र में जल, जंगल, ज़मीन पर वहां रहने वाले लोगों का अधिकार है सरकार का नहीं...
ग्राम-मेंढालेखा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उतम आतला गाँव के निवासी देवाजी तोफा से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि संविधान की 5 वीं अनुसूची के तहत ग्राम सभा का जो अधिकार हमें मिला है, उसमे जो हमारे जीवन जीने की पद्धति, संस्कृति, समाज व्यवस्था, न्याय व्यवस्था है, उसे सोच समझ कर चला रहे है, उनके अनुसार जो जल जंगल जमीन है, वह शासन का नही बल्कि वहां के रहने वाले लोगो का है, चाहे वो आदिवासी हो या गैर आदिवासी हो और उसे किसी से मांगने की जरूरत नही है, आज इस बात को युवा पीढ़ी को समझना है, वह इसे ग्राम सभा के माध्यम से सर्व सम्मति से मिल कर चला रहे हैं|
