वनांचल स्वर: भारत में ही नही बल्कि अब पूरी दुनिया में मुनगा की मांग बढ़ती जा रही है...
अमित साहू आज स्वास्थ्य वर्धक सहजन जिसे मुनगा भी कहते है उसके उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे है, मुनगा छत्तीसगढ़ में बहुत मात्रा में पाया जाता है, मुनगा अनेक प्रकार की बीमारियों के लिए लाभकारी है.भारत में ही नही बल्कि दुनिया में मुनगा की मांग बढ़ती जा रही है. विदेशों में इसका बहुत प्रयोग कर रहे है. मुनगा की जड़ छाल पत्ती, एवं इसकी फली बहुत उपयोगी है, हमारे यहाँ जब घर में दाई, दीदी बहन को (छेवारी) पीरियड होता है उस दौरान मुनगा की सब्ज़ी खाई जाती है| मुनगा में कैल्सियम, हीमोग्लोबिन पालक से कई गुना अधिक पाया जाता है, मुनगा की सब्जी, भाजी को रोज़ाना खाना चाहिएं बहुत लाभकारी होता है.
