किसान स्वर: अगर आप अपनी बकरी किसी व्यापारी को बेच रहे हैं तो आगे से उसकी रसीद लें व दें...
ग्राम-कतरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बोल रहे है, गाँव में गरीब किसान बकरी पालन करते है ताकि चार पैसे मिले, घर का खर्चा चला सके, मगर खरीदने वाले व्यापारी लोंगो को इसके बदले पैसे तो दे देते है. परन्तु इसकी रसीद नहीं देते है, आजकल खरीद बिक्री का काम करने वाले व्यापारी गाँव में छोटे छोटे बच्चे बकरी चराने का काम करते है तो ये लोग इसका फायदा उठाते हुए बच्चों से बकरिया छीन कर भाग जाते है, इसलिए यह जानकारी सभी लोगों तक पहुचें ताकि ऐसें लोगों की पहचान कर पुलिस हवाले कर सजा दिलाये. इसलिए लोगों को आग्रह कर रहे है कि बकरी ख़रीद बिक्री की रसीद ले व दें. मरकाम@8959903256.
